Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

कसडोल : भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि पर आदिवासी समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

छत्तीसगढ़ 24 | बलौदाबाजार | कसडोल


कसडोल। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डॉ. विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जनक ध्रुव के आदेशानुसार  जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के जिलाध्यक्ष विशाल ध्रुव के नेतृत्व में कसडोल विकासखंड के बार वनांचल क्षेत्र के ग्राम बारनवापारा एवं शहीद वीरनारायण जी के जन्म भूमि, कर्म भूमि में आदिवासी जननायक धरती आबा क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी की 126 वी पुण्यतिथि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

धरती आबा का जीवन जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और जनअधिकारों की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक है। उनके विचार और बलिदान आज भी समाज को न्याय, आत्मसम्मान और अधिकारों के लिए प्रेरित करते हैं।

धरती आबा को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें सभी आदिवासी समाज के प्रमुख सदस्य एवं जिला आदिवासी कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विकास पैकरा, जिला सचिव संजीव ठाकुर, सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष भीखम ठाकुर, मिडिया प्रभारी निरेन्द पैकरा, बलवंत ध्रुव, सम्पत ठाकुर, सोन सिंह ठाकुर, धरमलाल रात्रि, सोन सिंह ठाकुर, अजय यादव, धनेंद्र नेताम, युवराज नेताम, दिनेश ठाकुर, रामनाथ ध्रुव, सुखचंद, नागेश दीवान, राजकुमार दीवान, विजय पैकरा, भारत लाल दीवान, नेमीचंद पैकरा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।