Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

बागबाहरा : पत्रकार के साथ मारपीट व जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

छत्तीसगढ़ 24 Live न्यूज़ | बागबाहरा | महासमुंद

@cg24live.in | cg24live.news@gmail.com


बागबाहरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बोकरामुडा खुर्द निवासी हेमसागर यादव पिता नूरपत यादव जो कि एक न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताया जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर कथित पत्रकार के साथ मारपीट की और उसके ऊपर मोटरसाइकिल भी चढ़ा दी थी। इस पूरे मामले की शिकायत बागबाहरा थाना में दर्ज कराई गई है।

आखिर क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित हेमसागर यादव का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह एक न्यूज रिपोर्टर हैं और जनप्रतिनिधियों  के पास उनका आना-जाना रहता था।

घटना 16 फरवरी 2025 का बताया जा रहा है, जहां गांव में स्थित हनुमान मंदिर स्थल के पास विधायक द्वारा एक सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया था। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने जनपद कार्यालय में आवेदन देकर वहां सामुदायिक भवन बनाए जाने का विरोध किया था। कुछ दिनों बाद हेमसागर यादव को जानकारी मिली कि आवेदन देने वाले लोग उनके ही गांव के थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति सरपंच पद के लिए तैयारी कर रहा था और उसने मंदिर निर्माण कराने की बात कही। इस पर हेमसागर यादव ने सवाल उठाया कि जब विधायक द्वारा सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया था, तब उसके विरोध में आवेदन क्यों दिया गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दो-तीन दिन बाद हेमसागर यादव को बुलाकर पहाड़ के नीचे ले जाया गया, जहां कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके ऊपर मोटरसाइकिल भी चढ़ा दी।

घटना के बाद पीड़ित ने बागबाहरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक पत्रकार के साथ मारपीट और जानलेवा हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।