Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

कसडोल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जरी की सुविधा उपलब्ध, मितानिनों ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ 24 Live न्यूज़ 


 क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर

कसडोल। कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. वंदना भेले के प्रयासों से महिलाओं के ऑपरेशन (सर्जरी) की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस पहल से अब क्षेत्र की महिलाओं को इलाज और ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अब तक महिलाओं को विभिन्न स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतालों में अधिक खर्च उठाना पड़ता था या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी। बीएमओ डॉ. वंदना भेले ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम के सहयोग से ऑपरेशन की शुरुआत की गई है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें। इस नई सुविधा के शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। लोगों का कहना है कि अब महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

सती वर्मा (मितानिन विकासखंड समन्वयक) और मितानिनों ने इस कार्य के लिए बहुत आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।