Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाए बुलडोजर

छत्तीसगढ़ 24 खबर 


 महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके उस पर मकान और बाड़ी बना लिया गया था। जिसे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाया है।

जानकारी के मुताबिक बागबाहरा तहसील के खसरा नंबर 49 की घास मद की सरकारी जमीन पर कब्जा कर हिरेंद्र देवांगन समेत अन्य 3 लोगों ने मकान और बाड़ी बना लिया था। जिस पर राजस्व विभाग और नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी और तहसीलदार जुगल किशोर पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटा लिया है।

कार्रवाई पूर्व नोटिस 

प्रशासन ने कार्रवाई करने से पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कार्रवाई रोक दिया था। राजस्व विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई किया है।

एसडीएम उमेश कुमार साहू ने कहा कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।