Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

हरदी गांव में कुएं के अंदर फंसे तीन हाथियों को निकाला गया सुरक्षित

 Chhattisgarh | Balodabazar 

हरदी गांव में कुएं के अंदर फंसे तीन हाथियों को निकाला गया सुरक्षित 



बारनवापारा अभ्यारण्य के हरदी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन हाथी दो बच्चे और एक वयस्क एक किसान के खेत में बने कुएं में गिर गए। सुबह जब किसान खेत पहुंचा तो ये नजारा देखकर डर के मारे भाग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद सभी हाथियों को सकुशल बाहर निकाला।



बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभ्यारण्य के हरदी गांव में मंगलवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के किसान टिकनेस ध्रुव जब अपने खेत पहुंचे, तो देखा कि खेत में बने कुएं में तीन हाथी गिर गए हैं किसान डर के मारे भागा और तुरंत गांव वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने करीब चार घंटे की मेहनत के बाद दो बच्चे और एक वयस्क हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की।

सभी हाथियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें जंगल की ओर चला गया। आपको बता दें, 22 अक्टूबर को इसी हरदी गांव में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। तो राहत की बात ये रही कि तीनों हाथियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन सवाल ये है कि जंगल से सटे गांवों में आखिर कब तक हाथियों का आतंक यूं ही बना रहेगा?

सतोविशा समझदार, सीसीएफ 



गणवीर धम्मशील, डीएफओ



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।