Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

अब सरायपाली में खुलेगा एनडीपीएस कोर्ट

छत्तीसगढ़-24 लाइव न्यूज़ 


सरायपाली।
 राज्य में पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार तस्करों की सुनवाई में तेजी लाने तीन जिले बिलासपुर, रायपुर तथा महासमुंद के सरायपाली में तीन एक्सक्लूसिव स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट खोला गया है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है और 11 मई से एक्सक्लूसिव स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट प्रभावी माना गया है। 

आंकड़े बता रहे हैं कि, राज्यभर में हर माह 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। उच्च न्यायालय की सहमति से एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 36(2) के तहत गठित ये विशेष अदालतें अब केवल मादक पदाथों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। इससे ड्रग तस्करी, प्रतिबंधित पदार्थों की सप्लाई और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे का रास्ता साफ होगा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ न्यायालय एनडीपीएस के प्रकरणों की नियमित सुनवाई कर रहा है। यही कारण है कि रायपुर में पंकज सिन्हा, किरण थवाइत तथा शैलेश शर्मा ने पिछले चार महीने में 62 एनडीपीएस के प्रकरणों की सुनवाई करते हुए तस्करों को सजा सुनाई है।

इन न्यायाधीशों को मिली जिम्मेदारी
राज्य शासन द्वारा रायपुर में गठित एक्सक्लूसिव स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट की जिम्मेदारी दसवीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण थवाइत को सौंपी गई है। बिलासपुर में तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण त्रिपाठी को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के लिए प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल को विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार इन अदालतों का अधिकार क्षेत्र संबंधित सिविल जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा तय कार्य विभाजन के अनुरूप रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।