Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

पिथौरा में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार

 टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया


पिथौरा। पिथौरा क्रिकेट लीग के तत्वाधान में 4 अप्रैल से आयोजित पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का  समापन 10 अप्रैल को शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया गया।समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता निषाद पार्षद, कार्यक्रम अध्यक्षता गौरव चंद्राकर डायरेक्टर संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा, विशिष्ट अतिथि राजा बाबू उपाध्यक्ष पत्रकार, खिलेश्वरी यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में ग्रीन और ब्लू टीम के बीच मुकाबला हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के कौशल दास मानिकपुरी ने बताया

टूर्नामेंट पिछले 10 दिनों से जारी था। जिसमें जिले भर के चार टीमों ने कुल सात मैच खेला गया।फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम विजेता रही।

खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला 

विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा।समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित हेमलता निषाद ,गौरव चंद्राकर अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से भेंट किए  और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पिथौरा जैसे छोटे से क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है। जिसमे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति जागरूकता आती है। इस मौके आयोजक समिति से कौशल दास मानिकपुरी,सुरेश ठाकुर शैलेंद्र सिन्हा,चिरंजीव सिन्हा,अविनाश पटेल ,रोमन साहू, राजेश चौधरी,दिनेश साहू,रमेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

 
image <
 

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।

Join Whatsapp Group