Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

8 रहस्यमयी मौतों का हुआ खुलासा, गांव का ही शख्स निकला कातिल

छत्तीसगढ़ 24 Live न्यूज़ | बलौदाबाजार | छत्तीसगढ़ 

बलौदाबाजर। बलौदाबाजार के कसडोल थाना अंतर्गत ख़र्वे गांव में पिछले दिनों मौत का ऐसा खेल चल रहा था। जहां मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। तीन महीने के भीतर ही लगातार एक के बाद एक रहस्यमयी तरीके से लोगों की मौतें होने लगी थीं। इसी तरह से देखते ही देखते 8लोगों की मौत हो जाती है। जिससे गांव एवं आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी तथा दहशत का माहौल बना हुआ था। 


संदेह होने पर 6 जून 2026 को 
ग्राम खर्वे के ग्रामीणों द्वारा SDOP कसडोल को 6 फरवरी से 14 मई तक गांव में 8 लोगों की संदेहास्पद मृत्यु होने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसमें उनके द्वारा गांव के ही व्यक्ति राम सहाय जायसवाल पर संदेह जताया गया था। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रारंभिक जांच शुरू की। प्रकरण में सभी 7 व्यक्तियों के शव कब्र से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर भेजा गया। डाक्टरों की टीम के द्वारा रायपुर स्थित मेडिकोलिगल संस्थान में विशेष टीम के द्वारा सभी शवों का पोस्ट मार्टम कराया गया और फारेंसिंक जांच के लिए सभी व्यक्तियों का DNA विसरा अन्य सेंपल प्रिजर्व किया गया है। जबकि मृतकों में एक बुधराम जायसवाल के शव का उनके परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया था, इस कारण उसका पीएम नहीं हो सका।

उक्त प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर रायपुर पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा शुरूआत से ही लगातार दिशा निर्देश दिये जा रहे थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक प्रवीण मिंज, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणाली वैद्य की अहम भूमिका रही। प्रदेश के बहुचर्चित 08 व्यक्तियों की सुनियोजित हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला पुलिस टीम द्वारा कड़ी पूछताछ और सूक्ष्मता से जांच करने पर सच्चाई सामने आई। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौत की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूला

बद्री पटेल (मौत 6 फरवरी) - आरोपी को गाली-गलौज करता था इसलिए शराब में जहर मिलाकर पिलाया।

बुठालु साहु (मौत 20 फरवरी) - समाज को गाली देने और पिछले चुनाव में हुए विवाद को लेकर बदले की भावना से की गई थी हत्या।

छत्तु साहु (मौत 12 मार्च) - आरोपी के पत्नी पर बुरी नजर रखने के संदेह में हत्या को अंजाम दिया।

बुधराम जायसवाल (मौत 20 मार्च) - जमीन विवाद और सामाजिक रंजिश के चलते शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाया गया था।

विनोद कुमार साहु (मौत 31 मार्च) - अपमान और गाली-गलौज का बदला लेने के मकसद से कर दी हत्या।

गजानंद मांझी (मौत 28 अप्रैल) - आरोपी को संदेह था कि वह उस पर बैगा-गुनिया और टोना-टोटका करता है।

चैतुराम साहु (मौत 29 अप्रैल) - आरोपी ने मृतक से 50 हजार रुपए का कर्ज लिया था जिसे चुकाने से छुटकारा पाने के लिए घटना को अंजाम दिया।

महेतरू राम साहु (मौत 14 मई) - पुरानी चुनावी रंजिश और ताने मारने की बात को लेकर की गई थी हत्या।

इसके अलावा आरोपी रामसहाय जायसवाल ने कार्तिक कुम्हार को भी शराब में चूहे मारने की दवा (सुहागा) मिलाकर पिलाई थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। आरोपी पर 8 हत्या और एक हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।